युवा, छात्र पीएम के जुमलों को समझ चुके हैं : एनएसयूआई

    darbhanga:जिला एनएसयूआई की ओर से गुरुवार को जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया। दिल्ली विश्वविद्यालय अध्यक्ष पद पर रॉकी तूसीद, उपाध्यक्ष पद पर कुणाल शेरावत की जीत पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला और एक दूसरे को अबीर गुलाल मिठाई बांट कर जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के युवा और छात्र मोदी के जुमलों से तंग चुके हैं अब राहुल गांधी ही देश को तरक्की की राह पर लेकर जाएंगे। जिस प्रकार डीयू, पीयू, राजस्थान, गुजरात विवि, जेएनयू में अभाविप का सफाया हुआ है।
    इससे साफ जाहिर होता है कि अब युवा और छात्र मोदी के हवा हवाई बातों से ऊब चुके हैं। छात्र अपना बदला उनके विरोध में मतदान कर के ले रहे हैं।




    देश के छात्र भाषण नहीं रोजगार और सही शिक्षा चाहते हैं जबकि मोदी सरकार पूरी तरह फेल है। ये बदलाव 2019 के चुनाव में मोदी को सरकार से हटा कर ही दम लेगा। इस मौके पर छात्र नेता ज्ञानेन्द्र झा, उपाध्यक्ष अजय कुमार यादव, महासचिव दीपक कुमार आदि मौजूद थे।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *