मुजफ्फरपुर | एसकेएमसीएचग्रिड में मेंटेनेंस के कारण जीरोमाइल, मीनापुर, मैठी , एसकेएमसीएच और बोचहां इलाके में शुक्रवार सुबह आठ से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इधर, शहर मोतीझील इलाके में गुरुवार को भी घंटों बिजली गुल रही। अन्य इलाकों में बिजली की आवाजाही लगी रही।
विभागीय जानकारी के अनुसार एसकेएमसीएच 33 केवी फीडर मेंटेनेंस के लिए तीन घंटे बंद रहेगा। एसकेएमसीएच ग्रिड से जुड़े इलाकों में कई स्थानों पर लोकल फॉल्ट की वजह से आपूर्ति बाधित रही। भिखनपुरा ग्रिड के 50 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर की रिपेयरिंग के कारण इस ग्रिड से जुड़े माड़ीपुर, नयाटोला और भगवानपुर इलाके में रोटेशन पर बिजली आपूर्ति की जा रही है। कई इलाकों में दो-तीन घंटे के रोटेशन पर बिजली की आपूर्ति हो रही है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


