चार्टर्ड अकाउंटेंट की अटैची से 1.60 लाख रुपए उड़ाए

    समस्तीपुर|शहर केस्टेशन रोड में मंगलवार को चार्टर एकाउंटेंट एमएन झा का 1.60 लाख रुपये से भरा ब्रिफकेस लेकर अपराधी फरार हो गए। घटना उस समय हुई जब वह रुपये से भरा ब्रिफकेस अपनी बोलेरो में रख कर खरीदारी कर रहे थे। श्री झा ने घटना की सूचना नगर पुलिस को दी है। बाद में नगर पुलिस ने शहर के सदर अस्पताल के पास लावारिस अवस्था में ब्रिफकेस बरामद किया है। ब्रिफकेस से रुपये गायब था। बताया गया है कि श्री झा दोपहर में एक्सिस बैंक से मकान बनाने के लिए 1.60 लाख रुपये की निकासी की थी। वह रुपये को ब्रिफकेस में रख कर उन्होंने बोलेरो में डाल दिया। स्टेशन रोड में वह चालक के साथ सब्जी खरीदने के लिए बोलेरो से उतर गए इसी दौरान उनका ब्रिफकेस बदमाश लेकर फरार हो गए।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *