डायरिया की चपेट में रसूलपुर गांव के 10 लोग

    मुजफ्फरपुर | बाढ़का पानी निकलते ही भीखनपुर पंचायत के रसूलपुर गांव में लोग डायरिया की चपेट में आने लगे हैं। दो दिन में दस लोग डायरिया से ग्रस्त हैं और अाधा दर्जन लोगों की स्थिति बिगड़ने पर इलाज एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वार्ड सदस्य मेघनी देवी के शिकायत पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का जायजा लिया और पीड़ितों से बातचीत की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र में दवा का छिड़काव के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीड़ित मरीज के घर पहुंंच कर आवश्यक दवा ओआरएस के पैकेट मुहैया कराए गए। जबकि गांव से रहे अन्य लोगों को भी ओआरएस उपलब्ध कराया गया। बीडीओ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम को नजर रखने के निर्देश दिए हैं।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *