लोगों को 5 घंटे मिल रही आपूर्ति, इसलिए आॅफिस में किया हंगामा

    मुजफ्फरपुर|मुशहरी सुपरग्रिड चालू हुए चार माह से ज्यादा बीत गया। लेकिन, चंदवारा सब स्टेशन को अभी भी एसकेएमसीएच ग्रिड से बिजली मिल रही है। बिजली वितरण कंपनी एस्सेल को मुशहरी सुपर ग्रिड से चंदवारा सब स्टेशन को भी जोड़ना है।




    यदि मुशहरी सुपर ग्रिड से चंदवारा सब स्टेशन जुड़ा रहता, तो संभवत: चंदवारा मिस्कॉट सब स्टेशन से जुड़े इलाके में 14 घंटे बिजली ठप रहने जैसी स्थिति नहीं बनती। दूसरी ओर, एमआईटी सब स्टेशन से जुड़े राहुल नगर, ब्रह्मपुरा, संजय सिनेमा रोड, लक्ष्मी चौक रोड, बैरिया, अावास नगर, दाऊदपुर कोठी इलाके में चार से पांच घंटे पर लोगों को बिजली मिल रही है। राहुल नगर के लोगों का कहना है कि 10-12 दिनों से चार से पांच घंटे पर बिजली मिल रही है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *