एमडीडीएम में यूनिफॉर्म में नहीं आने वाली छात्राओं को कॉलेज गेट से लौटाया

    मुजफ्फरपुर | एमडीडीएमकॉलेज की कई छात्राओं को गुरुवार को गेट से वापस कर दिया गया। ये छात्राएं आदेश के बाद भी निर्धारित ड्रेस में नहीं थीं। प्राचार्या डॉ. ममता रानी ने ड्रेस कोड का पालन नहीं करने वाली छात्राओं को कॉलेज में प्रवेश नहीं देने का निर्देश दिया था। निर्देश के तहत इंटर एवं स्नातक की अधिकतर छात्राएं तो कॉलेज यूनिफॉर्म में आईं। लेकिन, दर्जनों छात्राएं आदेश के विरुद्ध कॉलेज पहुंच गईं। इन छात्राओं को कहा गया कि आगे से वे कॉलेज द्वारा निर्धारित यूनिफॉर्म में ही आएं।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *