बहेड़ी | प्रखंडकी हथौड़ी दक्षिणी पंचायत के हथौड़ी गांव में गीदड़ ने लगभग 12 लोगों मवेशी को काट लिया। गुरुवार की सुबह जब लोग टहलने को लेकर सड़क पर निकले तो एक गीदड़ ने हथौड़ी के शंभु झा, रेणु देवी, विकास कुमार झा, अमरजीत मंडल सनोज मंडल को खदेड़ कर काट लिया जबकि उसी गांव के उदगार मंडल की गाय, सहदेव महतो की बकरी, अनिल कुमार झा की गाय सिकंदर मांझी की बकरी को भी काट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। घायल लोगों का इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है। वहीं, मवेशियों को लेकर जब पशुपालक स्थानीय पशुपालन केंद्र पहुंचे तो वहां दवा उपलब्ध नहीं रहने की बात सामने आई। आते ही सभी पशुपालक निराश परेशान होकर निजी स्तर पर इलाज कराने को विवश हो गए हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


