छात्रवृति पोशाक के लिए एचएम शिक्षकों को कमरे में किया बंद

    जयनगर:छात्रवृतिऔर पोशाक की राशि नहीं मिलने पर छात्रों ने स्कूल के एचएम और शिक्षकों को कमरे में घंटों बंद कर जमकर हंगामा किया और स्कूल प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। घटना लदनियां प्रखंड स्थित जानकी नगर स्कूल की है। पांच माह से छात्रवृति और पोशाक की राशि नहीं मिलने से गुस्साए छात्रों ने स्कूल खुलते ही स्कूल प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी। आक्रोशित छात्रों ने स्कूल के एचएम शिक्षकों को कमरे में बंद कर दिया। छात्र छात्रवृति और पोशाक की राशि की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने अधिकारियों को स्कूल भेजा। अधिकारियों के स्कूल पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। तब जाकर स्कूल के एचएम शिक्षकों को कमरे से बाहर निकाला गया।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *