निस्ता पंचायत के मुखिया ने रॉड डंडे से किया युवक पर जानलेवा हमला,एफआईआर दर्ज

    सिंहवाड़ा | निस्तापंचायत के मुखिया महेश महतो समेत तीन लोगों पर लोहे के रॉड से प्रहार कर जख्मी करने के आरोप में सिंहवाड़ा थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पीएचसी सिंहवाड़ा में इलाजरत घायल योगेंद्र महतो के अठारह वर्षीय पुत्र राहुल कुमार ने पुलिस के समक्ष बयान देते कहा है कि गुरुवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर मुखिया सहित अन्य लोगों ने लोहे के रॉड से जान लेवा हमला कर दिया। इस कारण युवक लहूलुहान हो गया। माथे पर गहरे जख्म के साथ हाथ-पैर चोटिल हो गए। पूरा शरीर ही जख्मी हो गया है। उसने बताया कि सुबह शौच के लिए राधियाकुट्टी जाने वाली सड़क पर पुल के किनारे घात लगाकर मुखिया महेश महतो ,कमलेश महतो अखिलेश महतो लाठी-डंडा, रॉड से प्रहार कर दिया। वे सभी गाली-गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पहुंची मेरी मां के साथ भी धक्का मुक्की की। उनलोगों दो सौ रुपया भी निकाल लिया है।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *