मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना

    समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र के ढ़रहा गाँव में आज फिर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है । यहां एक अज्ञात नवजात बच्चे को पैदा होते ही तालाब में मरने के लिए छोड़ दिया गया । यहां ढ़रहा गाँव के तालाब में पिछले एक अज्ञात नवजात शिशु की लाश उफन कर पानी में तैर रही है। जानकारी के अनुसार इस नवजात को जन्म होते ही तालाब में फेंक दिया गया था।
    नवजात शव को तालाब में तैरता देख कर गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी।
    अज्ञात नवजात बच्चे के शव की खबर मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया है। मृत नवजात बच्चे के लड़के या लड़की होने की जानकारी अभी नहीं मिल पायी है।




    आज से एक माह पहले इसी इलाके के महरौर गाव में भी इसी तरह एक नवजात शिशु की लाश को पीछा छुड़ाने के उद्देश्य से फेंका गया था

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *