जफरा में गड्‌ढ़े में डूबने से अधेड़ की मौत

    बिस्फी|प्रखंडक्षेत्रके जफरा में स्थानीय निवासी रामबहादुर यादव (58)की मौत गड्‌ढ़े में डूब जाने के कारण हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक मंगलवार की दोपहर किसी काम से घर से सटे गड्‌ढ़े के पास गया था। उसी समय उसका पैर फिसल गया। जिससे वह पानी से भरे गड्‌ढ़े में जा गिरा। कुछ देर बाद उसका लड़का घर के पीछे चापाकल पर पानी के लिए गया तो गड्‌ढ़े में कुछ उपलाते हुए देखा। गड्‌ढ़े के पास गया तो वह अपने पिता को देख हतप्रभ हो गए। घर के सदस्यों ने बताया कि कुछ ही देर पहले वे गड्‌ढ़े के पास गए थे। पानी से जब उन्हें निकला गया तो उनकी मृत्यु हो चुकी थी। मुखिया रंजू देवी के द्वारा इसकी सूचना पतौना थाना को दी गई। सूचना पाते ही पतौना थाना मौके पर पंहुच लाश को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। सीओ राकेश कुमार ने बताया की मृतक के परिजनों को सरकारी लाभ दिया जायेगा।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *