एसएसबी ने जब्त की शराब से लदी कार,तस्कर फरार

    सोनबरसा (सीतामढ़ी) | सोनबरसा-सीतामढ़ीपथ पर भुतही के निकट एसएसबी 51 वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट अभिषेक सिंह ने गुप्त सूचना पर जवानों के साथ रविवार की सुबह छापेमारी कर सड़क पर खड़े शराब से लदी वेस्ट बंगाल की कार को जब्त किया है। सहायक कमांडेंट श्री सिंह ने बताया कि कार से रोयाल स्टेज शराब की बड़ा छोटा 684 बोतल शराब बरामद की गई है।




    जब्त शराब और कार की कीमत करीब ग्यारह लाख रुपया आंकी गई है। कार शराब को उत्पाद विभाग के हवाले किया गया है। सहायक कमांडेंट ने बताया कि जब एसएसबी कार के पास पहुंची तो कार में कोई भी आदमी नहीं था। तस्कर को भनक लगते ही तस्कर भागने में कामयाब हो गया।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *