नई दिल्ली, आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन की घोषणा

    दरभंगा:रेलवेकी ओर से आने वाले त्यौहार में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। जयनगर से आनंद विहार, दरभंगा से नई दिल्ली, दरभंगा फिरोजपुर अप एंड डाउन दोनों दिशा में स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।




    गाड़ी संख्या 04041 चार सितंबर से हर गुरूवार और सोमवार को जयनगर से आनंद बिहार के लिए खुलेगी। वापसी में ये ट्रेन आनंद बिहार से गाड़ी संख्या 04042 तीन सितंबर से हर बुधवार एवं रविवार को खुलेगी। यह ट्रेन 30 अक्टूबर तक चलेगी। गाड़ी संख्या 04405 दरभंगा से पांच सितंबर से हर मंगलवार और शुक्रवार को नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। नई दिल्ली से यह ट्रेन 04406 चार सितंबर से हर सोमवार और गुरुवार को दरभंगा के लिए खुलेगी। यह ट्रेन 31 अक्टूबर तक चलाई जाएगी।गाड़ी संख्या 04973 सात सितंबर से हर गुरुवार को फिरोजपुर के लिए चलेगी। फिरोजपुर से यह ट्रेन 04974 पांच सितंबर से हर मंगलवार को दरभंगा के लिए चलेगी। यह ट्रेन दो नवंबर तक चलेगी। यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने रविवार को दी।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *