दरभंगा:बूढ़ीगंडक नदी में उफान से हायाघाट रेलवे पुल का पाया डूब गया है। समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बंद होने से यात्रियों को सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ा। उधर, स्थानीय स्टेशन पर यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग ट्रेनों की स्थिति जानने के लिए परेशान दिखे। डीआरएम आरके जैन ने बताया कि बूढ़ी गंडक नदी का पानी रेलवे पुल नंबर एक के खतरे के निशान को पार कर गया है। इससे रेलवे पुल पर पानी का दबाव काफी बढ़ गया है। फलस्वरूप बुधवार रात से इस खंड पर अगले आदेश तक ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया है। इससे पूर्व 19 अगस्त को हायाघाट के पास बागमती नदी पर स्थित पुल नंबर 16 के गार्डर में पानी सट जाने के कारण ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था। ट्रेन समस्तीपुर से हायाघाट दरभंगा से थलवारा के बीच चलाया जा रहा था।
ट्रेनों की स्थिति जानने के लिए परेशान रहे यात्री
दरभंगा-समस्तीपुररेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बंद होने से गुरुवार सुबह स्थानीय स्टेशन पर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे यात्री परेशान हो उठे। लाेग स्टेशन के पूछताछ केन्द्र पर ट्रेनों की स्थिति जानने के लिए परेशान दिखे। लाेगों काे उम्मीद थी पानी कम होने ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा सकता है। लेकिन नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया। ट्रेन सेवा बंद होने से गुरुवार को लोगों ने सड़क मार्ग का सहारा लिया।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


