मनियारी थाना क्षेत्र में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों में दहशत

    मनियारी| रजवाराबांध से निकला पानी अब दिघरा चौर होकर मनियारी थाना क्षेत्र के भिखनपुर सैफ तक पहुंचने से लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। बाढ़ के पानी का रूख भिखनपुर सैफ की तरफ होेने से लोगों में दहशत का माहौल है। भिखनपुर सैफ चौक पर बाढ़ देखने को दिन भर भीड़ लगी रही, हालांकि देर शाम तक पानी की रफ्तार काफी धीमी रहने से ग्रामीण राहत में है। दिघरा चौर में पानी भरने पर पानी का रूख सगहरी की ओर हो गया था, जिस पर सगहरी के ग्रामीणों ने तरौरा जाने वाली सड़क पर बना पुलिया जाम कर पानी आने से बंद कर दिया है। बाढ़ का पानी भिखनपुर सैफ के रास्ते चैनपुर बंगरा चौर की ओर रूख करने की संभावना ज्यादा बन गई है।




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *