तस्करी को ले जाए जा रहे 18 मवेशी बरामद, तस्कर फरार

    सरैया | थानाक्षेत्र के मनिकपुर चौक के पास बुधवार की देर रात सरैया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 18 मवेशी लदे वाहन को जब्त किया। वहीं रात के अंधेरे का फायदा उठाकर ड्राइवर,खलासी 3 अन्य भागने में सफल रहे। एसआइ फिरोज खान के बयान पर अज्ञात 5 लोगों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर मामले में छानबीन कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि लगभग 2 बजे सरैया पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक वाहन में मवेशी तस्करी के लिए छपरा से मुजफ्फरपुर की तरफ एनएच 102 रेवा रोड से जा रहा है। पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया, परंतु पुलिस के रोकने के बावजूद गाड़ी मनिकपुर के पास रोककर फरार हो गए। वहीं सरैया पुलिस वाहन को जब्त कर थाना ले आई वाहन से 18 मवेशियों को जब्त कर पिपरा स्थित काजी हाउस भेज दिया।




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *