शहर के नए मोहल्लों में फैला पानी, बूढ़ी गंडक लाल निशान से 1.20 मीटर ऊपर

    मुजफ्फरपुर:बूढ़ी गंडक नदी का पानी बुधवार को भी रुक-रुक कर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति और भी गंभीर हो गई है। बूढ़ी गंडक का जलस्तर 4 सेमी बढ़कर 53.72 सेमी पर पहुंच गया। यह खतरे के निशान 52.53 मीटर से 1.20 मीटर अधिक है। रजवाड़ा में बूढ़ी गंडक के टूटे तटबंध से शहर के नए इलाकों पीएनटी कॉलोनी, बावन बीघा दीघरा में लगातार पानी फैल रहा है। एसएन सहाय कॉलेज के पास धिरनपट्टी से बेला की ओर पानी बढ़ रहा है। बाढ़ का पानी रामबाग चौरी के रास्ते घुस रहा है। पानी मुजफ्फरपुर-पूसा पथ पर चार स्थानों पर चढ़ गया है। मुरौल के पिलखी में दायां तटबंध से रिसाव जारी था। कांटी के पकड़ी में स्लूइस गेट से रिसाव से दहशत है। बूढ़ी गंडक का पानी बागमती नदी की पुरानी धारा में प्रवाहित होने से मीनापुर बोचहां में दहशत है। बागमती गंडक का जलस्तर स्थिर है।




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *