दरभंगा:जिले अठारह में तेरह प्रखंड की 22 पंचायत बाढ़ से प्रभावित हैं। इसमें से 164 पंचायत पूर्ण रूप से 58 आंशिक रूप से प्रभावित है। प्रभावित गांवों की संख्या 778 है। अबतक कुल लगभग 21 लाख की जनसंख्या बाढ़ से प्रभावित हुई है। वहीं, 1.69 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल बाढ़ से प्रभावित हुआ है। अबतक कुल 22 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कुल चार सौ नाव चलवाए जा रहे हैं। इसमें 192 सरकारी 202 निजी नाव शामिल है। इसके अलावे छह मोटर वोट का भी परिचालन करवाया जा रहा है। कैंप में कुल विस्थापितों की संख्या 9212 है। कुल 41 स्वास्थ्य केंद्रों में 6678 व्यक्तियों का इलाज करवाया गया है। मोबाइल मेडिकल टीम विभिन्न पथों पर कार्यरत है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


