दरभंगा:पीड़ितों का आन्दोलन थम नहीं रहा है। कही ना कही, किसी ना किसी मोड़ रोड पर बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा सड़क जाम के रूप में मिलता है। दोनार -सोनकी रोड को मंगलवार की सुबह नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक कल्याणा के पास बाढ़ पीड़ितों ने जाम कर यातायात ठप कर दिया। बांस-बल्ला लगाकर यहां ढाई घंटे तक जाम किया गया।
बाढ़ पीड़ितों के बीच गुस्सा था कि बिना क्षेत्र का जायजा लिए ही क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित घोषित किए बिना मामूली रूप से प्रभावित बताया जा रहा है। वहीं धोई गांव में बाढ राहत सेन्टर संचालित किए जाने की बात को लेकर भी आरोप था कि धोई में भोजन बन रहा है तो कल्याणा में भी बनना चाहिए। यहां जाम छुड़वाने के लिए सोनकी ओपी अध्यक्ष धरमपाल और फिर सदर थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज रवि शंकर प्रसाद भी पहुंचे। इन लोगों ने एसडीओ डॉ. गजेन्द्र कुमार सिंह से बाढ़ पीड़ितों के बीच ही बात करते हुए यहां भी राहत केन्द्र संचालन का आश्वासन देकर जाम हटवाया गया। कुछ ही देर बाद यहां से जाम हटते ही इसी रोड में धोई के निकट बाढ़ पीड़ितों ने रोड जाम कर बाढ़ राहत कार्य में तेजी लाने सहित अन्य मांग करते हुए आधा घंटा से अधिक समय तक रोड जाम कर दिया। जाम के कारण यहां वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। दो-दो जगह जाम की वजह से आम यात्रियों का हाल बेहाल रहा।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


