चौबीस घंटे के अंदर तीस नए पंचायतों में फैला बाढ़ का पानी




    दरभंगा | जिलेमें बाढ़ का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। चौबीस घंटे के अंदर तीस नए पंचायत में बाढ़ ने लोगों की परेशानी प्रशासन की कसरत के दायरे को बढ़ा दिया। रविवार को कुल बारह प्रखंडों के 188 पंचायत बाढ़ से प्रभावित थे। वहीं, सोमवार को यह आंकड़ा बढ़कर तेरह प्रखंड के 218 पंचायत तक पहुंच गया। जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षात्मक बैठक कार्यालय में हुई। इसे संबोधित करते हुए डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि कुल तेरह प्रखंडों के 218 पंचायत बाढ़ से ग्रसित है। इसमें 160 पंचायत पूर्ण रूप से 58 आंशिक रूप से प्रभावित हैं। जिले में कुल बारह सौ 69 गांव में से सात सौ 77 गांव के बारह लाख से अधिक की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। वहीं, अभी तक कुल 12 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कुल 319 नाव चल रहे है। इनमें 173 सरकारी 140 निजी नाव है। साथ ही, छह मोटर वोट का भी परिचालन करवाया जा रहा है। कुल 36 स्वास्थ्य केंद्रों पर पांच हजार से ऊपर प्रभावित व्यक्तियों का इलाज करवाया गया है। मोबाइल मेडिकल टीम विभिन्न पथों पर कार्यरत है। कुल 51 पशु चिकित्सा कैम्पों में अबतक सात हजार से ऊपर पशुओं का उपचार किया जा चुका है। कुल 202 विद्यालय में सामुदायिक किचेन के जरिए पका भोजन बाढ़ पीड़ितों को उपलब्ध कराया जा रहा है। मौके पर नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह, डीडीसी विवेकानंद झा, डीआरडीए निदेशक नरेश झा, अपर समाहर्ता सुमन कुमार, सदर एसडीओ गजेंद्र प्रसाद सिंह, जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता रमेशचंद्र चौधरी, विशेष कार्य पदाधिकारी रविंद्र कुमार दिवाकर आदि थे।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *