मुजफ्फरपुर:नगरनिगम में भ्रष्टाचार को लेकर लगे आरोपों में नगर आयुक्त रमेश प्रसाद रंजन द्वारा डीडीसी को सौंपे प्रतिवेदन के आधार पर जांच शुरू हो गई है। डीडीसी ने जिला भू-अर्जन अधिकारी को पत्र लिखकर 3 दिनों में निगम क्षेत्र के किन्हीं 10 नंबर प्लेट की जांच कर प्रतिवेदन सौंपने को कहा है। डिप्टी मेयर मानमर्दन शुक्ला की ओर से लगाए गए अन्य आरोप की भी तेजी से जांच शुरू हो गई है। डीडीसी ने 21 अगस्त को जांच से संबंधित बैठक निर्धारित की है। जिसमें कमेटी को रिपोर्ट देनी है। दूसरी ओर नगर आयुक्त ने डीडीसी को सौंपे गए प्रतिवेदन में कहा है कि किसी मामले में अनियमितता नहीं हुई है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


