औराई, कटरा साहेबगंज की 28 पंचायतों का सड़क संपर्क हुआ भंग, 50 हजार घरों में घुसा बाढ़ का पानी

    मुजफ्फरपुर:जिले से गुजरने वाली गंडक, बागमती बूढ़ी गंडक के जलस्तर में लगातार वृद्धि से कटरा, औराई, गायघाट, साहेबगंज पारू प्रखंड में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। औराई, कटरा, साहेबगंज की 28 पंचायतों के 27 गांवों का सड़क संपर्क पूरी तरह भंग हो गया है। जलस्तर में लगातार वृद्धि से हायतौबा मची हुई है। लोगों की परेशानी के अनुपात में राहत बचाव कार्य नाकाफी हैं। जिला प्रशासन के अनुसार 48 गांव पूरी तरह बाढ़ प्रभावित हैं।
    रून्नीसैदपुर से औराई जानेवाली मुख्य सड़क पर तीन स्थानों पर पानी चढ़ जाने से कटरा का जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क भंग हो गया है। बागमती के टूटे तटबंध से तेज प्रवाह के कारण कटरा प्रखंड की 13 पंचायत औराई की 13 पंचायतों तथा गंडक के जलस्तर में बढ़ोतरी से दोनों तटबंधों के बीच बसे साहेबगंज की दो पंचायतों का जिला मुख्यालय से संपर्क भंग हो गया है। जिले की 4 लाख से अधिक आबादी बाढ़ से घिर गई है। औराई, कटरा साहेबगंज के 50 हजार घरों में पानी घुस गया है तथा 20 हजार से अधिक घरों पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। दूसरी तरफ कटरा प्रखंड के बसघट्टा में ध्वस्त 8.5 करोड़ रुपये के पुल के तीन स्पैन बागमती की धारा में बह गए।




    बाढ़ की विकराल स्थिति को देखते हुए डीएम धर्मेंद्र सिंह ने औराई कटरा प्रखंड में 20 स्थानों पर राहत शिविर खोलने का आदेश दिया है। बचाव के लिए एनडीआरएफ एसडीआरएफ की टीम औराई, कटरा साहेबगंज में 13 मोटरबोट के साथ लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है। प्रशासनिक स्तर पर 73 नाव चलाने का दावा किया गया है। अब तक औराई कटरा प्रखंड में नौ हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है। जलस्तर में वृद्धि के साथ बागमती के बाएं तटबंध के टूट जाने से औराई और कटरा प्रखंड के 100 से अधिक गांवों में लोगों के लिए जान बचाना मुश्किल है। कटरा प्रखंड के मोहनपुर में बागमती का बांध टूट जाने से उसकी 13 पंचायतों तक राहत सामग्री पहुंचाना भी मुश्किल है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *