रेल व सड़क मार्ग बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी




    दरभंगा : दरभंगा-सीतामढ़ी रेल खंड पर बुधवार की शाम से परिचालन शुरू हो गया. रेल अधिकारियों ने युद्ध स्तर पर मरम्मति का कार्य चलाकर ट्रैक को चालू कर दिया. शाम 6.10 बजे समस्तीपुर-सीतामढ़ी 75227 सवारी गाड़ी सीतामढ़ी के लिए रवाना हुई. पूरे दिन एडीआरएम आरके पांडेय के नेतृत्व में काम होता रहा. गत 14 अगस्त की रात कमतौल व मुरैठा हाल्ट के बीच रेल पुल पर पानी का दवाब अचानक बढ़ जाने की वजह से ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था. दरभंगा से कमतौल तक ही गाड़ी जा रही थी. कई स्थानों पर पटरी के नीचे से मिट्टी बह जाने के कारण ट्रैक क्षतिग्रस्त हो
    गयी थी.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *