सीतामढ़ी|नगर थानाक्षेत्र के हॉस्पिटल रोड स्थित लीची बागान में सोमवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर गोयनका कॉलेज में अनुबंध पर कार्यरत प्रोफेसर अनिता जायसवाल की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका शत्रुघ्न प्रसाद की पत्नी थीं। घटना की सूचना पर पहुंचे नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा अवर निरीक्षक प्रभात रंजन ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया।
इस सिलसिले में मृतका के पति शत्रुघ्न प्रसाद के बयान पर थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस शक के आधार पर मृतका के भैंसुर भरत प्रसाद को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। अनिता जायसवाल गोयनका कॉलेज में मनोविज्ञान की प्रोफेसर थीं। सोमवार की सुबह 8 बजे खाना बना रही थी, तभी दो अपराधियों ने चाची- चाची कहकर घर में प्रवेश किया और सीने में गोली मारकर भाग निकले।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


