पिपरासी, भितहा व ठकराहा के इलाकों में घुसा पानी, कई जगह कटाव शुरू

    मधुबनी : नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न भागों में दो दिनों से हो रही मूसलधार बारिश से कोसी, कमला, भूतही बलान सहित विभिन्न नदियों का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है. भूतही बलान नदी जहां खतरे के निशान से करीब पांच फुट ऊपर बह रहा है. वहीं मधेपुर, झंझारपुर में कोसी व कमला नदी भी उफना गयी है. जयनगर में भी कमला नदी खतरे के निशान से करीब 15 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है. इसी प्रकार बाढ़ के पानी से बेनीपट्टी में अधवारा समूह की नदियों के जल स्तर में भी बढ़ाेतरी हो रही है.

     




    पानी का दबाव कमजोर बिंदुओं पर बनने लगा है. वहीं मधवापुर – बेनीपट्टी पथ में दुर्गा स्थान के समीप बने डायवर्सन करीब 10 फुट में टूट गया है, जिससे इस पथ पर लोगों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गयी है. इधर, मधेपुर में कोसी व कमला नदी के जल स्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. बाढ़ का पानी कर्इ नये इलाकों में घुस गया है. गढगांव, द्वालख, मैनाही, बकुआ, जानकीनगर, महपतिया सहित करीब एक दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *