दरभंगा। कमला बलान नदी की आई भीषण बाढ़ से घनश्यामपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित गांवों की हालत दयनीय होती जा रही है। दो दर्जन से अधिक घरों में बाढ का पानी घुस गया है। बाढ़ प्रभावित गांवों में कोहराम मचा हुआ है। बदहवास लोग जान बचाने के लिए गांव से पलायन कर रहे हैं। कई दर्जन परिवार विस्थापित होकर दूसरों के घरों, उंचे स्थानों, छतों तथा बांध पर शरण लिए हुए हैं.
बाउर, नवटोलिया, वैद्यनाथपुर, भरसाहा, कन्कीमुसहरी, गिददाही, केवतटोली आदि गांवों के कई घरों में लोग मचान, चौकी तथा छतों पर शरण लिए हुए हैं। इस संबंध में बाढ प्रमंडल झंझारपुर टू के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश कुमार ¨सह ने बताया कि जलस्तर खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


