बहादुरपुर में बारिश से गिरी दीवार मां-बेटे की हुई मौत

    बहादुरपुर (दरभंगा) : गुरुवार की देर रात से लगातार हो रही बारिश से मकान की दीवार गिर गयी. इसमें दब कर सोनकी ओपी क्षेत्र की टीकापट्टी देकुली पंचायत के बासुदेवपुर में स्व. रामशोभित यादव की पत्नी दुर्गा देवी (65) व छोटा पुत्र हरिकांत यादव (19) की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार अहले सुबह की है. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों का शव बाहर निकाला. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. ओपी प्रभारी धर्मपाल ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया.

     




    बीडीओ अविनाश कुमार ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत परिजन को 20-20 हजार का चेक दिया. वहीं पंचायत के मुखिया गोपाल कुमार ठाकुर ने कबीर अंत्येष्टि मद से तीन-तीन हजार दिये. सीओ भुवनेश्वर झा ने घटनास्थल का जायजा लिया. साथ ही घटना की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सुपुर्द करने की बात कही. जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद आपदा विभाग से मृतक के परिजन को 4-4 लाख रुपये का चेक दिये जाने की बात भी बतायी.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *