नेयमर ने आधिकारिक तौर पर पेरिस सेंट-जर्मन खिलाड़ी के औपचारिकतायें पूरी की

    पेरिस: ब्राजील के स्टार फुटबालर नेमार ने पेरिस सेंट जर्मेन के साथ वि रिकार्ड करार की औपचारिकतायें पूरी कर ली। फ्रेंच क्लब ने उनके साथ पांच साल के लिये तीन करोड़ 55 लाख डालर का करार करने की पुष्टि की।

    नेमार ने कहा, मुझो पीएसजी के साथ जुड़ने की खुशी है। जब से मैं यूरोप आया हूं, यह क्लब सबसे प्रतिस्पर्धी और महत्वाकांक्षी रहा है । मैं नये साथी खिलाड़ियों के साथ मिलकर इसे नयी उंचाइयों तक पहुंचाना चाहता हूं।

    उन्होंने कहा, आज से मैं इस लक्ष्य को हासिल करने के लिये पूरी मेहनत करूंगा। नेमार इस बारे में जल्दी ही प्रेस कांफ्रेंस करेंगे । इसके बाद क्लब के प्रशंसकों से रूबरू होंगे।

    इससे पहले रिकार्ड ट्रांसफर पाउल पोग्बा का हुआ था जिन्हें पिछले साल मैनचेस्टर युनाइटेडने युवेंटस से 105 मिलियन यूरो में लिया था ।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *