कलुआही/मधुबनी:सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया में पेंशन उपभोक्ता मो. जाकिर हुसैन के जेब से बीस हजार की राशि निकालते चोर सूरज तिवारी गिरफ्तार किया गया। चोर सूरज पहले स्टेट बैंक के पेंशनर सर्वेश्वर झा ग्राम हरिपुर गोरी दास टोल निवासी के झोला को ब्लेड से काटकर बीस हजार रुपया लेकर चंपत हो गया। दो घंटे बाद सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया का पेंशनर मो. जाकिर हुसैन ग्राम मलमल के जेब से बीस हजार की राशि जैसे ही निकालने लगा कि मो. जाकिर ने देख लिया एवं शोर मचाकर पकड़ लिया। बैंक के अंदर मौजूद सभी उपभोक्ता ने सूरज तिवारी को पकड़ कर स्थानीय चौकीदार धरमदेव यादव को सौंप दिया। पकड़ गया चोर सूरज तिवारी सोकहार गांव थाना बरौनी, जिला बेगूसराय का निवासी बताया। उसने बताया मेरे साथ एक मधुबनी का लड़का था, जो घटना स्थल से वारदात के बाद भाग निकला। पांच महीना पहले भी सेंट्रल बैंक के उपभोक्ता बिंदी देवी ग्राम कलिकापुर के हाथ से पैंतीस हजार की राशि लूट ली थी। उस लूट में भी सूरज तिवारी को बिंदी देवी ने देखा था। उस कांड मे सूरज तिवारी ने अपनी संलिप्ता स्वीकार किया है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


