मुजफ्फरपुर में ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत परिजनों ने की तोड़फोड़, डॉक्टर को पीटा

    मुजफ्फरपुर :नयाटोला कलमबाग रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में बुधवार शाम को मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के मालीघाट चौक निवासी गुलाम नबी के पुत्र गुलाम सरवर को बाएं हाथ की केहूनी के ऑपरेशन के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन से पूर्व ही मरीज की मौत ओटी में हो गई। मौत होने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। थोड़ी देर में मृतक के मोहल्ले के लाेग वहां पहुंच गए। आक्रोशितों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और नर्सिंग होम में ताेड़फोड़ शुरू कर दी। देखते ही देखते आक्रोशित लोग डॉक्टर रदन रंजन कंपाउंडर पर टूट पड़े। स्थिति बिगड़ने पर थानेदार सुधीर सिन्हा समेत अन्य पुलिस जवान भी पहुंच गए।

    “ऑपरेशन से पूर्व मरीज की सभी पैथोलॉजिकल जांच कराई गई थी। जांच में सब कुछ सामान्य पाया गया। ऑपरेशन की प्रक्रिया शुरू होने के साथ उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। आशंका है कि हार्ट लंग्स चॉक करने की वजह से मौत हुई हो। -डॉरदन रंजन, हड्डी रोग विशेषज्ञ”

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *