मधबनी के राजनगर मे शिक्षिका के साथ की मारपीट

    राजनगर|थाना क्षेत्रअंतर्गत मध्य विद्यालय की एक शिक्षिका के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने कथित रूप से विद्यालय की कक्षा में घुस कर मारपीट, बाल पकड़ कर घसीटने, उनके कपड़े फाड़ कर दिए जाने तथा 850 रुपये समेत पर्स छीन लिये जाने का गंभीर आरोप लगाया है। उक्त आरोप शिक्षिका ने राजनगर थाना पुलिस को मंगलवार को दिए गए आवेदन के द्वारा लगाया है। शिक्षिका फिलहाल स्थानीय पीएचसी में भर्ती हैं। इस मामले के बाबत शिक्षिका ने बताया कि वे मंगलवार को मध्य विद्यालय केवलपट्टी में वर्ग 3 में कक्षा संचालन का काम कर रही थीं। इसी बीच दो लोग बाइक से पहुंचे तथा उनके वर्ग में पहुंच कर उनके साथ मारपीट, बदतमीजी तथा पर्स छीनने की घटना को अंजाम दिया। इस मामले के बाबत थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया कि प्राप्त आवेदन की जांच की जा रही है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *