मुजफ्फरपुर मे व्यवसायी से 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगने की दर्ज कराई प्राथमिकी

    मनियारी | हसनचक वंगरा निवासी हार्डवेयर व्यवसायी फैयाजूल हक ने माधोपुर सुस्ता निवासी मो. नदीम उर्फ रिजवी पर पांच लाख रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया है। आवेदन में कहा कि 10 वर्ष पूर्व माधोपुर हाट पर वे हार्डवेयर की दुकान के लिए गांव के ही नुरैन साहब से गोदाम समेत जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। गोदाम जर्जर होते देख मंगलवार को मरम्मत कार्य कराने को मजदूर लगाया था, इसी बीच रिजवी ने पिस्टल दिखाकर काम को रोक दिया। कारण पूछे जाने पर मारपीट कर घायल कर दिया। इधर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि उक्त मामले में रिजवी पर रंगदारी की मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की प्रकिया की जा रही है।
    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *