अफगानिस्तान के हेरात शहर में एक मस्जिद के सामने विस्फोट हुआ है. इस विस्फोट में कम से कम 20 लोगों के मारे जाने संभावना जताई जा रही है, वहीं 30 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं.
हेरात में अस्पताल के डॉक्टर मोहम्मद रफिक शिराज ने बताया कि इन धमाके में मारे गए 20 लोगों को समेत यहां लाया गया है. बम धमाके में घायल हुए लोगों का इलाज सुगम तरीके से किया जा रहा है.
खबरों के मुताबिक ये धमाका जवादिया मस्जिद के प्रवेश द्वार पर हुआ. अभी तक 20 लोगों के शव को बरामद किया जा चुका है. अफगानिस्तान में शिया अल्पसंख्यक हैं और इन्हें कट्टर इस्लामी संगठन निशाना बनाते रहे हैं.
At least 20 killed, 30 wounded in an explosion in front of Jawadia Mosque in Afghanistan's Herat city, reports TOLO news
— ANI (@ANI) August 1, 2017
एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने ख़ुद को बम से उड़ा दिया, जबकि दूसरे हमलावर ने मस्जिद के अंदर लोगों पर ग्रेनेड फेंका. अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है. जवादिया मस्जिद के आस-पास अधिकतर शिया मुसलमान रहते हैं. हेरात शहर ईरान की सीमा के नजदीक है.
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


