मुजफ्फरपुर । मुजफ्फरपुर व्यवहार न्यायालय में आज तीन नई लोक अदालतें का शुभारभ होगा । ये अदालतें पश्चिमी अनुमंडल में स्थापित होंगी। इसका शुभारंभ हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ. रविरंजन करेंगे। इस मौक़े पर हाईकोर्ट के जस्टिस न्यायमूर्ति संजय कुमार, न्यायमूर्ति आदित्य कुमार त्रिवेदी व विधि सचिव सुरेंद्र प्रसाद शर्मा की भी उपस्थित होने की सम्भावना है ।
यह समारोह सीजेएम-एसडीजेएम कोर्ट के परिसर में होगा। इसकी तैयारी कई दिनों से चल रही थी और समारोह के सारी तैयारी पूरी कर ली गए है । जिला जज एचएन तिवारी की उपस्थिति में समारोह का आयोजन किया गया है।
एसीजेएम सह सबजज स्तर का होगा कोर्ट : तीनों कोर्ट अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एसीजेएम व अवर न्यायालय सबजज के स्तर का होगा। इसके लिए न्यायिक पदाधिकारियों की घोषणा भी कर दी गई है। पूर्वी अनुमंडल में कार्यरत एसीजेएम सह सब जज गौरव कमल, रश्मि व मधुबनी में कार्यरत एसडीजेएम सतीशचंद्र को इन अदालतों का पीठासीन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। इन अदालतों में पश्चिमी अनुमंडल से संबंधित मामले की सुनवाई होगी।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


