बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम बहुत तेजी से बदल रहा है. बीजेपी संसदीय बोर्ड ने पहले बिहार में सरकार को स्थायित्व देने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाने का ऐलान किया था कि अचानक बिहार बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने बीजेपी को बिना शर्त समर्थन देने का फैसला किया है. अब नीतीश कुमार गुरुवार शाम 5 बजे शपथ ग्रहण करेंगे. बीजेपी और जेडीयू के विधायकों की साझा बैठक में फैसला लिया गया है.
पटना में विधायक दल की बैठक के बाद सुशील कुमार मोदी ने ये ऐलान किया. इतना ही नहीं बीजेपी ने सीएम के तौर पर नीतीश कुमार के नाम का समर्थन किया है.
सुशील मोदी ने कहा कि उन्हें नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरा भरोसा और उनकी सरकार को बीजेपी समर्थन करेगी. सुशील मोदी ने कहा है कि बीजेपी जेडीयू के साथ मिलकर सरकार में शामिल रहेगी
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


