नई दिल्ली : आसामी एक्ट्रेस और गायिका बिदिशा बेजबरुआ ने सोमवार को गुरुग्राम स्थित अपने आवास पर कथित रूप से खुदकुशी कर ली. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बिदिशा ने गुरुग्राम के सुशांत लोक स्थित अपने आवास में फांसी लगा ली.
बिदिशा गुवाहाटी के उजान बाजार की रहने वाली थी.
असम के एक स्थानीय समाचार पत्र के अनुसार बिदिशा की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन उसके परिवार वालों के अनुसार बिदिशा को आत्महत्या के लिए उकसाया गया. सूत्रों का कहना है कि बिदिशा की शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही थी.
रिपोर्टों के मुताबिक पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और बिदिशा का परिवार गुरुग्राम के लिए रवाना हो गया है.
बिदिशा बेजबरुआ की शादी गुजरात के रहने वाले निशीथ जैन से 2016 में हुई थी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है. वही सोशल मिडिया पर बिदिशा बेजबरुआ के दोस्तों ने दु:ख जाहिर करते हुए शोक व्यक्त किया है.
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


