पुलिस ने शराब तस्करी में एक को पकड़ा, लोगाें ने विरोध किया, लेकिन कड़ा रुख देख पीछे हटे

    मुजफ्फरपुर :सरायथाने की पुलिस ने रविवार को सदर थाने के सहयोग से पकड़ी इस्माइल से शराब तस्करी के आरोपी राम प्रवेश महतो को गिरफ्तार किया। उसके परिजनों स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध किया, लेकिन पुलिस के कड़े रुख को देखकर पीछे हट गए। रामप्रवेश ने पुलिस को कई अन्य धंधेबाजों के नाम बताए हैं।
    पुलिस के अनुसार रामप्रवेश सराय थाना क्षेत्र के भतरोहर इलाके में छह माह पूर्व कंटेनर पर लदी विदेशी शराब की जब्ती के दौरान फरार हो गया था। वह मामले में प्राथमिकी अभियुक्त था। साथ ही अब भी मुजफ्फरपुर वैशाली इलाके में शराब खपाने का काम कर रहा था। सराय सराय थानेदार रमण कुमार के अनुसार उन्हें गुप्त जानकारी मिली कि वह अपने घर आया हुआ है। सदर थाने की पुलिस के सहयोग से रविवार की सुबह उसके घर पर छापेमारी की गई। पहले तो उसके परिजनों स्थानीय लोगों ने गिरफ्तारी को गलत बताते हुए विरोध किया, लेकिन मामला बताने पर वे पीछे हट गए। गिरफ्तारी के बाद रामप्रवेश से सदर थाने पर पूछताछ की गई। उसके बाद सराय पुलिस उसे साथ ले गई।
    करजा में शराब के साथ एक गिरफ्तार
    मड़वन|करजा थाना क्षेत्र स्थित हवाई अड्डा के समीप से करजा पुलिस ने कोदरिया बाजितपुर के मनोरंजन कुमार को शराब की बोतल के साथ गिरफ्तार किया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि गश्ती के दौरान शक के आधार पर तस्कर की तलाशी ली गई।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *