कभी भी टूट सकता है महागठबंधन : प्रतिपक्ष के नेता डॉ. प्रेम कुमार

    मुजफ्फरपुर | महागठबंधनमें चल रहे उठा-पटक के बीच रविवार को प्रतिपक्ष के नेता डॉ. प्रेम कुमार ने राजद और जदयू को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की उलटी गिनती शुरू हो गई है। किसी भी वक्त यह टूट सकता है। रविवार को यहां संवाददाताओं से उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को शीघ्र बर्खास्त किया जाना चाहिए। क्योंकि, राजद ने अपना स्टैंड साफ कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए। तेजस्वी यदि जिद पर अड़े हैं, तो उन्हें बर्खास्त करना ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है।
    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *