अमरनाथ यात्रा के लिए जा रही बस खाई में गिरी, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर हादसा, 16 की मौत

    अमरनाथ के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बस जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर रामबन जिले के पास एक गहरे गड्ढ़े में गिर गई. इस हादसे में 16 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि 19 से ज्यादा श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

     

    रामबन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहनलाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों से भरी बस नचलाना बेल्ट के पास फिसलकर गहरे नाले में गिर गई. मोहनलाल ने कहा कि 16 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 19 से ज्यादा श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं.

     

     

    उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरफोर्स के Mi-17 हेलिकॉप्टर के जरिये एयरलिफ्ट कर जम्मू के अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं अन्य घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक बस संख्या Jk02Y-0594 में 40-42 यात्री थे. इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने गहरा दुख जताया है. पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, जम्मू-कश्मीर में बस हादसे के कारण अमरनाथ यात्रियों के मारे जाने को लेकर बहुत दुखी हूं. मैं मृत लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं.’ उन्होंने साथ ही कहा, ‘मैं जम्मू-कश्मीर में हुए बस हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *