देवघर : भक़्तो के लिए शानदार मौका , मोटर ग्लाइडर से कर सकयेंगे बाबा बैद्यनाथ मंदिर के दर्शन ,हवाई दर्शन शुरू

    देवघर : मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा स्वीकृति दिये जाने के बाद श्रावणी मेला में देवघर एयरपोर्ट से मोटर ग्लाइडर से बाबा बैद्यनाथ मंदिर की हवाई दर्शन सेवा शुरू हो गयी है. कुंडा एयरपोर्ट पर कैप्टन संजय पांडे के नेतृत्व में यात्रियों को मोटर ग्लाइडर से बाबा बैद्यनाथ मंदिर का दर्शन कराया गया. हवाई दर्शन के लिए आठ सौ रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क लिया जा रहा है.

    इसके अंतर्गत आठ मिनट हवाई सैर करायी जा रही है. कैप्टन पांडेय ने बताया कि अब तक 16 यात्रियों ने मोटर ग्लाइडर से यात्रा की है. सोमवार को इस सेवा की विधिवत शुरुआत की जायेगी. राज्य सरकार के नागर विमानन विभाग ने श्रावणी मेला में बाबा बैद्यनाथ दर्शन की इस योजना के लिए स्लोवानिया से विशेष रूप से दो मोटर ग्लाइडर मंगवाये हैं. दोनों मोटर ग्लाइडर सिंगल इंजन विमान है. इस दो सीटर ग्लाइडर में एक पायलट व एक यात्री बैठने की सुविधा है

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *