मुजफ्फरपुर : मुखिया पति की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

    मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक जिले में अपराधियों ने मुखिया पति रमेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी है. हत्यारों ने रमेश सिंह के सीने में दो गोली मारी है. बताया जा रहा है कि हत्यारे बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे, उन्होंने रमेश सिंह पर ताबड़तोड़ गोली बरसाकर उनकी हत्या कर दी.  घटना जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के गुलाबपट्टी पंचायत की है. पंचायत की मुखिया ललिता देवी के पति की अपराधियों ने हत्या की है.

    हत्या के बाद इलाके में तनाव है और स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन के अलावा सरकार के खिलाफ नारेबाजी पर उतर आये हैं. घटनास्थल पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का पहुंचना जारी है. स्थानीय लोगों की मानें तो पूरी तरह पुलिस नाकाम है और इलाके में अपराधियों का खुलेआम तांडव चल रहा है.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *