साल 2012 में PSY का रिलीज किया गया ‘गंगनम स्टाइल’ सॉन्ग यू-ट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा गया था. इस चार्टबस्टर सॉन्ग ने अपने भारी भरकम व्यू के साथ यू-ट्यूब के प्ले काउंटर को तोड़ दिया था, जिसकी वजह से यू-ट्यूब को दोबारा से अपने कोड लिखने पड़े थे. लेकिन अब गंगनम स्टाइल सॉन्ग के इस रिकॉर्ड को ‘सी यू अगेन’ ने तोड़ दिया है.
BCCI ने टीम इंडिया कोच का किया ऐलान, रवि शास्त्री मुख्य कोच तो जहीर खान गेंदबाजी कोच बने
ये गाना विज खलीफा और चार्ली का है, इसे अब तक 2 अरब 90 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. इतने व्यूज के साथ इस गाने ने यू-ट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जा चुके वीडियो का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. बता दें इस गाने को फास्ट एंड फ्यूरियस 7 के लिए लिखा गया था. 2015 में इसे पॉल वॉकर को ट्रिब्यूट देने के लिए रिलीज किया गया था.
गौरतलब है कि 2012 में कोरियन रैपर PSY ने गंगनम स्टाइल रिलीज किया था, जिसने यू-ट्यूब पर आते ही धमाका कर दिया था. 5 सालों में सबसे ज्यादा व्यूज का रिकॉर्ड इसी वीडियो के नाम रहा लेकिन अब ये सी यू अगेन के नाम हो गया है. वहीं तीसरे नंबर पर जस्टिन बीबर का सॉरी गाना है.
यह भी पढ़ें–
Jio कस्टमर्स डेटा एक वेबसाइट पर हुआ था लीक, जांच के क्रम में 6 को हिरासत में लिया गया
BCCI ने टीम इंडिया कोच का किया ऐलान, रवि शास्त्री मुख्य कोच तो जहीर खान गेंदबाजी कोच बने
JDU के अल्टीमेटम पर RJD का जवाब, तेजस्वी बने रहेंगे डिप्टी सीएम
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


