रांची : चारा घोटाला मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सीबीआई की विशेष अदालत से पेशी से छूट मिली है. जानकारी के मुताबिक लालू के वकील ने मीडिया से बताया है कि लालू को कोर्ट की ओर से पेशी में छुट दी गयी है. इससे पूर्व चारा घोटाले में नामजद आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव बुधवार शाम रांची पहुंचे. उन्हें गुरुवार को चारा घोटाले से संबंधित चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी को लेकर सुनवाई के लिए सीबीआई की विशेष अदालत में पेश होना था.
गौरतलब है कि पिछली सुनवाई के दौरान लालू यादव ने व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट देने की अपील की थी जिसे अदालत ने ठुकरा दिया था. अब फिर कोर्ट ने लालू यादव को पेशी में छूट दी है. यह लालू प्रसाद यादव के लिए राहत की खबर है.
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


