रजनीकांत-अक्षय स्टारर 2.0 प्रमोशन का अनोखा तरीका , हॉट एयर बैलून से होगा 2.0 का प्रमोशन

    रजनीकांत-अक्षय कुमार स्टारर 2.0 के प्रमोशन का मेकर्स ने नया तरीका निकाला है. इस फिल्म का प्रमोशन दुनियाभर में हॉट एयर बैलून के जरिए होगा.

    फिल्म के प्रचार के लिए रजनीकांत और अक्षय कुमार की विशाल तस्वीर वाला हॉट एयर बैलून दुनियाभर में ले जाया जाएगा.

    लाइका प्रोडक्शंस के क्रिएटिव हेड राजू महालिगंम ने कहा, ‘हम दुनियाभर में होने वाले ज्यादा से ज्यादा बैलून फेस्टिवल में 100 फुट लंबा हॉट एयर बैलून ले जाने की योजना बना रहे हैं और जैसा कि हम फिल्म को हॉलीवुड की तर्ज पर बनी फिल्म के रूप में देख रहे हैं तो हमने लॉस एंजेलिस में हॉलीवुड साइन बोर्ड के पास भी बैलून को बांधने की योजना बनाई है.’

    प्रचार के लिए बैलून कई शहरों और देशों जैसे लंदन, दुबई और आस्ट्रेलिया आदि में उड़ेगा. उन्होंने कहा कि कई भारतीय शहरों में भी बैलून ले जाने की योजना है, जहां जाने-माने सितारे इस प्रचार कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

    शंकर निर्देशित फिल्म ‘2.0’ 2010 में आई तमिल ब्लॉकबस्टर ‘एंथिरन’ की रीमेक है.

    फिल्म में अक्षय जहां विलेन के रूप में दिखाई देंगे, वहीं एमी जैक्सन मुख्य नायिका के रूप में नजर आएंगी. माना जा रहा है कि अगले साल 25 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार फिल्म 400 करोड़ रुपये की लागत से बनी है.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *