नई दिल्ली: सुपरस्टार सलमान खान की ‘ट्यूबलाइट’ ने अपनी रिलीज के दिन 20 करोड़ रुपये की कमाई की है. यानी फिल्म की धीमी शुरुआत है. कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म में सलमान के भाई सोहेल, बाल-कलाकार मातिन रे टेंगू और चीनी अभिनेत्री झू झू प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म भारत में शुक्रवार (23 जून) को रिलीज हुई.
फिल्म प्रचारक के अनुसार, फिल्म ने अपने पहले दिन 21.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने बताया कि ‘ट्यूबलाइट’ के पहले दिन का संग्रह सलमान की पिछले चार वर्षों की फिल्मों से काफी कम है.
उन्होंने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा, “समीक्षा अच्छी है. मैं -3 और -4 की उम्मीद कर रहा था, लेकिन उन्होंने 1,1.5 दिए हैं, इसलिए मैं बहुत खुश हूं.” ‘ट्यूबलाइट’ की शुरुआत धीमी हो सकती है, लेकिन सप्ताहांत तक इसके आगे आने की उम्मीद है.
एजेंसी
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


