muzaffarpur:अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

    मुजफ्फरपुर :मिठनपुराथाना क्षेत्र की एक युवती का अश्लील वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कुछ दिनों तक युवती धमकी को टालती रही। लेकिन, बार-बार कॉल कर धमकी देने एक लाख रुपए रंगदारी मांगने के बाद शुक्रवार को मिठनपुरा थाने में नामजद एफआईअार दर्ज कराई गई। मिठनपुरा पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपित शहर के महराजी पोखर इलाके का रहने वाला है। बताया गया कि कुछ दिनों तक युवती ने धमकी को इग्नोर किया। बाद में इसकी जानकारी परिजनों को दी।
    युवती के पिता ने मिठनपुरा थाने में इस बावत नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। एफआईआर में कहा गया है कि एक साल से ज्यादा समय से आरोपी उसकी बेटी का पीछा करता था। मोबाइल पर कॉल कर धमकी देता था। उनके बेटे को धमकी दी कि तुम्हारी बहन का अश्लील वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर देंगे। पूरे परिवार को बदनाम करने की धमकी देने लगा। युवती के पिता ने जब उससे बात की तो वह गाली-गलौज पर उतारू हो गया और एक लाख रुपए रंगदारी की डिमांड करते हुए बोला कि जब पैसा दोगे तब छोड़ देंगे। इधर, मिठनपुरा थानाध्यक्ष विजय कुमार राय का कहना है कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जल्द चार्जशीट दायर की जाएगी।
    प्रोफाइल पिक्चर में खुद फोटो लगाने से बचे
    सोशलसाइड पर प्रोफाइल पिक्चर में छात्राएं खुद का फोटो लगाने से परहेज करें। कई बार असामाजिक तत्व सोशल साइट से फोटो डाउनलोड कर लेते हैं और छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर देते हैं। दो साल पहले ऐसा ही मामला सदर थाना क्षेत्र में आया था। सोशल साइड से फोटो डाउनलोड कर छात्रा की अश्लील तस्वीर बना डाली और छात्रा का पोस्टर बना कर उसके घर के पास चस्पा दिया था।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *