muzaffarpur:नगर विकास विभाग ने मांगी मूर्ति विसर्जन वाले आदर्श घाटों की सूची

    नगरविकास एवं आवास विभाग ने मूर्ति विसर्जन के लिए आदर्श घाटों की सूची मांगी है। विभाग के सहायक निदेशक अरविंद कुमार झा ने नगर आयुक्त को रमेश प्रसाद रंजन को भेजे पत्र में निकाय क्षेत्र, निगम प्रशासन या जिला प्रशासन की ओर से घाटों का यदि पहले से निर्धारण है, तो उसे चिह्नित करने को कहा है। चिह्नित घाटों की सूची पर्यावरण एवं वन विभाग को भेजी जाएगी। निगम प्रशासन ने इसके लिए संबंधित कर्मचारी को जिम्मेदारी सौंप दी है। उल्लेखनीय है कि अभी शहर में कोई घाट तय नहीं है। गंडक के किनारे कई जगहों पर मूर्ति विसर्जन किया जाता है। नदी के दूसरे किनारे पर ग्रामीण क्षेत्र में कई घाट हैं। साथ ही शहर में तालाबों में भी मूर्ति विसर्जन होता है।

     

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *