darbhnaga:थर्मोकोल के डिब्बे में दो युवकों की मिली लाश,बस से कुचल कर युवक की मौत

    तिलकेश्वरसहायक थाना अंतर्गत सुगराइन गांव के निकट कमला नदी के पास झाड़ी से एक थर्मोकोल के डब्बे में पैक बोरा में लपेटा हुआ दो युवक की लाश शुक्रवार की देर शाम मिलने से सनसनी फैल गई है। बिरौल एसडीपीओ सुरेश कुमार ने पुलिस बल के साथ वहां पहुंच कर मामले की जांच शुरू की है। एक युवक के हाथ पर राम अनुज यादव लिखा है। वहीं, डब्बे से कुछ दूरी पर एक पहचान पत्र मिला है, जिसपर नाम मनोज यादव लिखा है। हालांकि वहां कुछ मोबाइल के नंबर भी मिले हैं, जिसमें गया, मोतिहारी, खगड़िया और उत्तर प्रदेश का नंबर जिक्र है। उन नंबरों पर लोगों से बात करने पर किसी ने दोनों नाम से परिचित होने से इनकार किया है। पहचान पत्र में यूपी के गौतमनगर 18 सेक्टर लिखा है। एसडीपीओ ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

                                                                        बस से कुचल कर युवक की मौत

    दरभंगा|दरभंगा-सकरी एनएच57 पर भालपट्टी सहायक थाना क्षेत्र के मुरिया मल्लाह टोली के पास शुक्रवार की रात ग्यारह बजे डीजे साउंड वालों के साथ गांव की सड़क से एनएच पर पहुंचे युवक को बस ने कुचल दिया। घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। उसकी पहचान मुरिया के मो अखलाक के रूप में हुई है। आक्रोशितों ने लगभग बीस मिनट तक एनएच जाम कर दिया।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *