muzaffarpur:जिले के दो स्नातक पंचायत सचिव को प्रखंड पंचायत राज अधिकारी में मिली प्रोन्नति

    मुजफ्फरपुर | प्रखंडपंचायत राज अधिकारी के खाली पदों को भरने के लिए सूबे के स्नातक पंचायत सचिवों को पदोन्नति दी है। इसके तहत सूबे के 281 स्नातक पंचायत सचिवों को पदोन्नति दी गई है। इसमें जिले के दो स्नातक पंचायत सचिव को पदोन्नति मिली है। पंचायती राज विभाग के अवर सचिव सुरेश प्रसाद साह ने डीएम के साथ जिला पंचायती राज अधिकारी को इस संबंध में सूचना भेजी है। बिहार पंचायत सेवा नियमावली 2010 के आलोक में सूबे के स्नातक पंचायत सचिवों को प्रखंड पंचायती राज अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गई है। इसमें ऐसे पंचायत सचिवों को शामिल किया गया है जिन्होंने स्नातक डिग्री होने के बाद दस वर्ष तक पंचायत सचिव के रूप में सेवा दी है। इसके साथ ही एक अप्रैल 2017 को इनकी आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं है। इसमें मुजफ्फरपुर के अमन कुमार झा तथा विनोद कुमार सिन्हा को सरकार ने स्नातक पंचायत सचिव से प्रखंड पंचायती राज अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी है।
    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *