muzaffarpur:ईद पर हावड़ा-रक्सौल के बीच चलेगी एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन

    मुजफ्फरपुर | ईदके मौके पर यात्रियों की अत्यधिक भीड़ होने की संभावना को देखते हुए रेलवे ने बाहर से आने वाले यात्रियों को सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अरविंद रजक ने बताया कि गाड़ी संख्या 03043-44 हावड़ा-रक्सौल के बीच 23 जून को चलेगी। यह ट्रेन हावड़ा से शाम 3 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 10 बजे रक्सौल पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन रक्सौल से 24 जून को दोपहर 12 बजे खुलकर उसी दिन रात 11.45 बजे आसनसोल पहुंचेगी। यह ट्रेन बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा सीतामढ़ी स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी-2 के एक, एसी-3 के दो, स्लीपर के 13 साधारण बोगी 5 और दो एसएलआर बोगी होगी। वहीं, 24 जून को हावड़ा से नौतनवा के भी स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन हावड़ा से रात 10.50 बजे खुलकर अगले दिन रात 10.30 बजे नौतनवा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन नौतनवा से 25 जून को रात 11.45 बजे रात खुलकर अगले दिन 08.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *